21 Nov 2023 7:18 AM GMT

Home
 / 
हरियाणा / गुरुग्राम से चंडीगढ़...

गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक अब दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, इन तीन राज्यों के लोगों की होगी बल्ले बल्ले

,Vande Bharat Express Train: मिलेनियम सिटी से सीधे चंडीगढ़ जा सकेंगे। (पूरी खबर निचे जा के या फिर वायरल पर क्लिक करके पढ़ सकते है)

गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक अब दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, इन तीन राज्यों के लोगों की होगी बल्ले बल्ले
X

Total Online News , गुरुग्राम: रेलयात्रियों को बड़ी सौगात मिली है. अब वे वंदे भारत ट्रेन के जरिए मिलेनियम सिटी से सीधे चंडीगढ़ जा सकेंगे। जिससे हरियाणा के साथ अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के विस्तार को चंडीगढ़ तक के लिए मंजूरी मिल गई।



Read Also _ Affair : अमीर मालकिन ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ बिताई रात, ऐसे हुई अफेयर की शुरुआत


रेवाड़ी और गुरुग्राम के रेलयात्रियों के लिए काफी सुखद खबर निकलकर सामने आई है। अब वह वंदे भारत ट्रेन के जरिए मिलेनियम सिटी से सीधे चंडीगढ़ जा सकेंगे। अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के विस्तार को चंडीगढ़ तक के लिए मंजूरी दे दी गई है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। इस ट्रेन से रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे का हो जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। अब उसे मंजूरी दे दी गई है।



उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा। कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। वहीं सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोग कम समय में पहुंचन सकेंगे।


राव ने कहा कि यात्रियों की चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव की पुरानी मांग रही है। उनकी मांग वंदे भारत के जरिए पूरा करने के साथ अन्य ट्रेन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। अभी दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन मिलती हैं।

अलवर के यात्रि भी उठा पाएंगे फायदा

वंदे भारत ट्रेन के चलने की तारीख भी जल्द आप के सामने आने वाली है। ऐसे में वे यात्री जो अजमेर से सीधे रेल के जरिए कम समय में पंजाब जाना चाहते हैं उनके लिए लिए ये वंदे भारत काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाली है।


पंजाब जाने वाले यात्री अजमेर, जयपुर और दिल्ली से चंडीगढ़ का अब सीधा सफर कर पाएंगे। इसका फायदा गुरुग्राम के अलावा अलवर के यात्रियों को भी मिल सकेगा।


राजस्थान में बार बार पथराव की से सुरक्षा में किया इजाफा

राजस्थान से अभी तक तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इनमें एक अजमेर वाया जयपुर दिल्ली संचालित हो रही है। दूसरी जोधपुर से गुजरात के साबरमती और तीसरी उदयपुर से जयपुर के बीच संचालित होती है।


राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेनें और मिलने की संभावना है। इनमें एक जयपुर और इंदौर के बीच चलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस ट्रेन पर दो-तीन बार पथराव का मामला भी सामने आ चूका है। उसके बाद इसकी सुरक्षा में इजाफा किया गया.

Next Story